भारतीय मतदाता महासभा छत्तीसगढ़ का हुआ विस्तार जमुना प्रसाद जायसवाल बने प्रदेश महासचिव

कोरबा -भारतीय मतदाता महासभा की कोर कमेटी के दिशा-निर्देश में संस्थापक ऐके बिंदुसार एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष रामआसरे के निर्देशानुसार एवं राष्ट्रीय सचिव हरीश चौबे मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष विनोद जायसवाल के नेतृत्व में, प्रदेश संभाग जिला स्तरीय का गठन किया जा रहा है।


जिसमें छत्तीसगढ़ प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी गर्ग एवं प्रदेश महासचिव राधेश्याम कोरी को नियुक्ती के बाद जमुना जायसवाल को प्रदेश महासचिव का दायित्व दिया है, बिलासपुर संभागीय महासचिव दिब्येन्दु मृधा को नियुक्त किया है,छत्तीसगढ़ कोरबा जिला से तेज प्रकाश जायसवाल जिला महासचिव एवं दिनेश जायसवाल को जिला प्रवक्ता कोरबा नियुक्त की गई है।

चमेली प्रजापति ब्लॉक सचिव पोड़ी उपरोड़ा नियुक्त की गई है इस तरह सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने की सदस्यता ग्रहण, भारतीय मतदाता महासभा का विस्तार छत्तीसगढ़ में बहुत तेजी से हो रहा है।


यह सूचना छत्तीसगढ़ अध्यक्ष विनोद जायसवाल द्वारा दी गई है,उन्होंने कहा कि भारतीय मतदाता महासभा संपूर्ण छतीसगढ़ में अपने संगठन के विस्तार पर दे रहा है जोर, मतदाता महासभा प्रदेश के सभी मतदाताओं का मंच है जिसके माध्यम से मतदाता बंधुओं के अधिकार सम्मान सुरक्षा एवं उनको संवैधानिक अधिकार दिलाने के लिए जमीनी स्तर से लड़ाई लड़ी जाएगी।

उन्होंने कहा कि भारतीय मतदाता महासभा का मुख्य लक्ष्य है राष्ट्रीय मतदाता आयोग का गठन कराना एवं सभी मतदाताओं को राष्ट्रीय आय में हिस्सेदारी दिलाते हुए उन्हें मतदाता पेंशन प्रतिमाह दिलाना।

इसके साथ-साथ सभी क्षेत्रों से जुड़े लोगों के अधिकारों की लड़ाई प्रत्येक नागरिकों की आवाज बुलंद करना भारतीय मतदाता महासभा का उद्देश्य है। भारतीय मतदाता महासभा के संस्थापक ऐ.के. बिन्दुसार एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष रामआसरे तथा राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश रघुवंशी, राष्ट्रीय महासचिव राम लाल सरोज एवं प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश सतीश चन्द्र दूबे और अब्दुल रहीम आजाद प्रदेश सचिव एवं प्रदेश सचिव अरुण कुमार तिवारी उप्र, नीलिमा प्रदेश अध्यक्ष आसाम, पूजा मिश्रा प्रदेश मीडिया प्रभारी महाराष्ट्र,उप्र की मीडिया प्रभारी नेहा पटेल, राष्ट्रीय सचिव पूजा सुनील पाटिल छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष विनोद जायसवाल, लक्ष्मी गर्ग उपाध्यक्ष एवं राधेश्याम कोरी को प्रदेश महासचिव, जमुना जायसवाल महासचिव को दायित्व सौंपा गया है, नवनियुक्त पदाधिकारियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *