कुम्हारी टोलकर्मियों की गुंडागर्दी: खाते में पैसा होने के बावजूद वसूला जा रहा जबरिया दुगुना पैसा

मुख्यमंत्री के गृहजिले के टोल प्लाजा कुम्हारी में महिला सवार यात्रियों से करते हैं टोल कर्मी बदसलूकी

फास्टैग में बैलेंस होने के बावजूद सरचार्ज सहित दुगुना वसूला जा रहा पैसा

दिनभर में हजारों की तादाद में लोग हो रहे शिकार

रायपुर। थोड़ी देर पहले कुम्हारी क्षेत्र से एक शर्मनाक घटना का सामने आया है। जानकारी के अनुसार कुम्हारी टोल प्लाजा पर टोलकर्मियों की खुलेआम गुंडागर्दी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है और इसके साथ ही आम जन द्वारा टोल कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे है।

दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक घटना अभी हुई है। जहां शोक कार्य से बालाघाट लौट रहे परिवार के एकाउंट में बैलेंस होने के बावजूद जबरिया दुगुनी राशि ली गई। टोल कर्मचारियों का स्टाफ ऐसे परिवार से जिसमे महिलाएं भी रही बदतमीजी की गई और आखिरकार दुगुनी राशि वसूलने के बाद टोल से जाना उक्त गमजदा परिवार को नसीब हो पाया। अब हर समय हो रही सिर्फ कुम्हारी टोल प्लाजा के कर्मचारियों की गुंडागर्दी के खिलाफ आमजनमानस सख्त कार्रवाई की मांग उठा रहे  है। इतना ही नहीं गाड़ी में सवार महिलाओं और बच्चियों पर भी आरोपितों द्वारा निर्लज्जता से व्यवहार किया गया। टोल कर्मी हाथ में डंडे ले घूमते रहते हैं।

टोलकर्मियों की दादागिरी और महिलाओं के साथ अभद्रता की आये दिन घटना की बाद भी शासन,प्रशासन इन टोल प्लाजा के सामने घुटने टेके नजर आ रहा है। पुलिस भी कभी इन पर कार्यवाही नही करती है जिसके कारण इन टोल प्लाजा कर्मचारियों की गुंडागर्दी हर समय देखी ,सुनी जा रही है। आखिर टोल कर्मियों की इस हरकत का प्रत्यक्ष प्रमाण होने के बावजूद पुलिस प्रशासन द्वारा टोलकर्मियों का बचाव करना कहाँ तक उचित है, यह बड़ा सवाल है। पूर्व में भी कुम्हारी टोल कई बार विवादों के चलते सुर्खियों में रहा है। यहाँ पर काम करने वाले टोलकर्मियों द्वारा आए दिन वाहन चालकों के साथ बदसलूकी की कई घटनाएं सामने आई है। 

महामारी के दौर में बिना मास्क के दिखे टोल कर्मी 

केंद्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा कोरोना महामारी के इस दौर में चेहरे पर मास्क पहनना व दो गज की दुरी रखने के सख्त निर्देश दे रखे है लेकिन बावजूद इसके इस टोल बूथ पर कार्यरत कर्मचारी सरकार के आदेशों की अवहेलना करते साफ़ दिखते रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यहाँ पर बैठने वाले टोल कर्मचारी ज्यादातर बिना मास्क पहन कर ही बैठते है। टोल कर्मचारियों द्वारा ऐसी लापरवाही कही क्षेत्र में कोरोना विस्फोट का कारण न बन जाये। अब देखना यह है कि टोल कर्मियों की इस गुंडागर्दी पर पुलिस  प्रशासन क्या कार्रवाई करता है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *