फर्नीचर व्यवसायी का पंखे से लटका हुआ मिला शव ,संपत्ति विवाद और बैंक के कर्ज से लदा था व्यापारी

जांजगीर-चांपा: जिले में सुबह एक फर्नीचर व्यवसायी का शव उसके ही घर में पंखे से लटका हुआ मिला। बताया जा रहा है कि छोटे भाई से संपत्ति विवाद और बैंक के कर्ज से परेशान होकर व्यवसायी ने जान दी है।

पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें उसने छोटे भाई सेतराम से परेशान होने के चलते जान देने की बात कही है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला हसौद थाना क्षेत्र का है।


जानकारी के मुताबिक, हसौद निवासी नेतराम साहू (58) फर्नीचर का काम करता था। उसने आरा मशीन लगाने के लिए बैंक से लोन ले रखा था। जिस जमीन पर वह आरा मशीन लगाना चाहता था।

वहां उसका छोटा भाई सेतराम आपत्ति कर रहा था। आरोप है कि सेतराम ने कई विभागों में शिकायत कर बड़े भाई के काम में भी अड़ंगा लगा दिया था। इसके चलते नेतराम मानसिक रूप से परेशान रहता था। आशंका है कि इसी के चलते उसने फांसी लगा ली।

सुबह नेतराम काफी देर तक अपने कमरे में नही दिखाई दिया। इस पर परिजन उसे देखते हुए स्टेार की ओर गए तो अंदर पंखे से नेतराम का शव लटक रहा था। इस पर परिजनों ने आसपास और पुलिस को सूचना दी।

मौके से एक सुसाइड नोट भी पुलिस को मिला है। चार लाइन के इस सुसाइड नोट में लिखा है, ‘सेतराम देव मशीन लगाने नहीं दिया, इसी कारण। सेतराम ने गाली दी, इसी कारण’।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *