संतोष सोनी चिट्टू की रिपोर्ट
रतनपुर:इस नवरात्रि में प्रशासन द्वारा करोना काल से मुक्त कर भक्ति भाव से पर्व मनाने का आदेश जारी किए। वही नवरात्र से पहले सभी प्रशासनिक अधिकारी को बैठक बुलाकर साफ सफाई, पानी, बिजली,सड़क, सभी को दुरुस्त करने का आदेश जारी किए थे ।
इसके बाद भी रतनपुर नगर पालिका अपने आंखो में पट्टी बांध ली जब से नवरात्र आरंभ हुआ उसके दूसरे दिन से ही सफाई व्यवस्था ढप्प पड़ गयी है। नवरात्रि में लोग अपने घरों को साफ सफाई कर घर को मंदिर बना लेते है।

इस नवरात्रि में लोगो के घरों के बाहर कचड़े का ढेर लगा है।विगत 5 दिनों से कचड़ा गाड़ी कचड़ा लेने नही आ रहे है ना हीं सफाई हो रही है । अब तो लोगे ने कचड़ा नाली में डालना शुरू कर दिया है।
कर्मचारियों को फोन लगाने से फोन नही उठाते रतनपुर पालिका इतनी ढीली है की जनता का कोई परवाह नहीं वार्ड 4 में 2 माह से गड्ढे खोद कर बीच रोड पर रोड़ा रखा हुआ है उसे उठाने की फुर्सत नहीं जहा रात में कभी भी दुर्घटना हो सकती है।
रतनपुर नगर पालिका का हमेशा का ऐसा ही रवैया सामने आता है इसके बाद भी अधिकारी कर्मचारी का इस ओर ध्यान तक नही रहता। बिजली पानी की समस्याओं से जनता हमेशा परेशान रहते है।