बिलासपुर:प्रति शनिवार सुंदरकांड के माध्यम से समाज में धर्म प्रचार प्रसार का काम करने वाली हिंदुस्तान सेवा समिति द्वारा लगातार 52 वां भव्य सुंदरकांड का आयोजन बुधवारी बाजार स्थित लक्षमी लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर पंचमूखी हनुमान मंदिर बुधवारी बाजार गेट नंबर 2 दिन आज शनिवार समय शाम 7 बजे परिसर में आयोजित हुआ।
जैसा कि समिति के सदस्यों ने बताया कि आज अखंड सुंदरकांड पाठ को होते हुए राम नवमी के पूर्व संध्या पर एक साल पूर्ण हो गए है।और यह सुंदरकांड पाठ जीवन पर्यंत तक चलता रहेगा ।




क्या हैं सुंदरकांड पाठ के लाभ
यह तो सभी जानते हैं कि हनुमानजी सप्त चिरंजीवी में से एक हैं। यानी वे अभी भी पृथ्वी पर सशरीर मौजूद हैं। यह माना जाता है कि जहां भी सुंदरकांड का पाठ होता है वहां हनुमानजी किसी न किसी रूप में पाठ सुनने अवश्य आते हैं। यह कई लोगों ने साक्षात अनुभव भी किया है।
सुंदरकांड का पाठ प्रत्येक मंगलवार या शनिवार को किया जाता है। इसका पाठ अकेले में या समूह के साथ संगीतमय रूप में किया जाता है।
सुंदरकांड का नियमित पाठ जीवन की समस्त बाधाओं का नाश करता है। इससे धन, संपत्ति, सुख, वैभव, मान-सम्मान आदि प्राप्त होता है।
लगातार सुंदरकांड का पाठ करने से आर्थिक समस्याएं दूर होती हैं। व्यापार-व्यवसाय में संकट, नौकरी में परेशानी भी इसके पाठ से दूर होती है।




इसी कड़ी में एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में समिति द्वारा भव्य रूप से सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया जिसमें रेलवे अधिकारी, वरिष्ठ नागरिक,समिति के सभी सदस्य, व युवा उपस्थित रहे।