संतोष सोनी चिट्टू की रिपोर्ट
रतनपुर: रतनपुर मां बेटे द्वारा अपने पिता से मारपीट की गई विवरण कुछ इस प्रकार है रोज की हरकतों से तंग आकर परिजनों ने किया रिपोर्ट रामशरण रजक पिता मंगल राम निर्मलकर उम्र 52 साल साकिन गांधीनगर थाना रतनपुर जिला बिलासपुर छ0ग0 का थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया ।
कि इसका लडका कमलेश कुमार निर्मलकर दिनाक घटना को नशे में घर आकर प्रार्थी एवं घर के सदस्यो को अश्लील गाली देकर प्रार्थी से शराब पीने के लिये पैसे की मांग करने पर प्रार्थी द्वारा मना करने पर बाल खीचकर हाथ झापड से मारपीट किया हैं।
प्रार्थी का चोट का डाक्टरी मुलाहिजा कराया गया हैं ,डाक्टर साहब द्वारा आहत को मारपीट से पीठ दाहिने कोहनी में चोट आना लेख किया हैं। प्रकरण में विवेचना दौरान आरोपी कमलेश कुमार रजक को तलब कर पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया।
आरोपी के विरूद्ध अपराध सबूत के पाये जाने पर से गिरफतार किया गया। जिसे मान न्यायालय में पेश किया गया हैं।गिरफ्तार युवक आदतन बदमाश है जिसके विरुद्ध पूर्व से ही 5 अपराध थाने में दर्ज है।