जीयो और जीने दो का अमर संदेश देने वाले जैन तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक अभूतपूर्व उत्साह के साथ सम्पन्न

मुंगेली-जगत को जीयो और जीने दो का अमर संदेश देने वाले जैन तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक नगर में तीन दिवसीय उत्सव के साथ मनाया गया। 12 से 14 अप्रेल तक आयोजित कार्यक्रमों में विविध आयोजन हुए। तृतीय दिवस 14 अप्रैल को भगवान महावीर के जन्म कल्याणक दिवस पर प्रभात फेरी, शोभा यात्रा के साथ-साथ नगर पालिका अध्यक्ष हेमेन्द्र गोस्वामी द्धारा गोलबाजार मे भ. महावीर स्वामी चैक पर अहिंसा सर्किल हेतु भूमि पूजन किया गया।

जैन तीर्थकर महावीर स्वामी का जन्मकल्याणक महोत्सव आज नगर में अभूतपूर्व उत्साह के साथ तीन दिवसीय कार्यक्रम के साथ मनाया गया। पर्व के तीसरे दिन गुरुवार 14 अप्रेल को सर्वप्रथम प्रात 6 बजे मंदिर में प्रभात फेरी प्रारंभ हुई जो भगवान महावीर के जयकारे के साथ नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुन सदर बाजार स्थित जैन मंदिर पहुंचकर झंडावंदन किया गया। तत्पश्चात परमात्म दर्शन, गुरुवंदन कर प्रभात फेरी पूर्ण हुई।

तत्पश्चात सामूहिक स्नात्र पूजा की गई। प्रात 9 बजे से भव्य शोभायात्रा जैन मंदिर से प्रारंभ हुई। जिसमें जैन परंपरा के अनुसार सबसे आगे इंद्रध्वज, तत्पश्चात बैंड पार्टी, भगवान महावीर का पालना, भगवान का रथ, पुरुषों, महिलाओं एवं बच्चों की अलग-अलग भजन मंडलियों के साथ श्रद्धालुगण भगवान महावीर के गीत एवं जयघोष के साथ चलते रहे।

शोभायात्रा जैन मंदिर से प्रारंभ होकर भगवान महावीर स्वामी चैक, परमेश्वरी चैक, महाराणा प्रताप चैक, भ. परशुराम चैक होते हुए पुनः जैन मंदिर पहुंचकर सम्पन्न हुई। जहां सामूहिक चैत्यवंदन द्वारा प्रभु की प्रार्थना की गई। दोपहर 12 बजे से श्रीकंवरलाल बैद ओसवाल भवन में स्वधर्मीवात्सल्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ। पश्चात दोप. 2 बजे से भगवान महावीर स्वामी चौक में महावीर प्रसादी का वितरण सुमतिनाथ सेवा समिति के सदस्यों द्वारा किया गया, जिसके लाभार्थी उत्तमचंद जी विमलाबाई चोपड़ा परिवार रहे।

दोपहर 2.30 बजे से मंदिर में भगवान महावीर की षट्कल्याणक पूजा एवं नवपद पूजा का आयोजन हुआ। रात्रि में परमात्मा की भक्ति के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं पुरस्कार वितरण का आयोजन हुआ। पूरे कार्यक्रम में श्रद्धालुगण उत्साहपूर्वक शामिल हुए। विशेषकर युवाओं, बच्चों एवं महिलाओं की सक्रियता अधिक रही।

समारोह के प्रथम एवं द्वितीय दिवस प्रात प्रभात फेरी का आयोजन हुआ। दोप. पूजा एवं रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए जिसमें बच्चों एवं महिलाओं ने उत्साह से भाग लिया। नृत्य, अभिनय एवं गीतों के माध्यम से प्रभु का जन्म कल्याणक मनाया गया। जिसका संचालन प्रथम दिवस श्रीमती ज्योति चोपड़ा एवं द्वितीय दिवस श्रीमती सपना लोढ़ा ने किया। पूरे आयोजन को सफल बनाने हेतु समाज के कार्यकर्तागण सक्रिय रहे।

अहिंसा सर्किल का भूमिपूजन –

भ. महावीर जन्म कल्याणक के अवसर पर भगवान महावीर स्वामी चैक में अहिंसा सर्किल का भूमिपूजन का कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें नगर पालिका परिषद अध्यक्ष हेमेन्द्र गोस्वामी विशेष रुप से शामिल हुए। साथ ही गांधी वार्ड पार्षद अरविंद वैष्णव, एल्डरमेन विनय चोपड़ा, पार्षदगण रोहित शुक्ला, साधु ठाकुर, एल्डरमेन आरिफ खोखर आदि उपस्थित रहे। सर्वप्रथम अतिथियों ने भगवान महावीर के छायाचित्र के सम्मुख पूजा अर्चना की।

जैन समाज द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष हेमेन्द्र गोस्वामी ने उपस्थित लोगों को महावीर जयंती की बधाई देते हुए कहा कि जैन समाज की बहुप्रतीक्षित मांग आज मूर्त रुप ले रही है। शीघ्र ही यहां पर भव्य अहिंसा सर्किल का निर्माण किया जायेगा, जिससे चैक की सुंदरता में वृद्धि होगी।

इस अवसर पर पार्षद अरविंद वैष्णव, एल्डरमेन विनय चोपड़ा ने भी संबोधित करते हुए नगर पालिका द्वारा भव्य अहिंसा सर्किल के जल्द निर्माण कराने की बात कही। इस अवसर पर जैन समाज के प्रमुख अनोपचंद बैद, विमलचंद लूनिया, जेठमल कोटड़िया, सुभाषचंद जैन, अशोक गोलछा, सुरेन्द्र पारख, नवरतन कोठारी, अभय चोपड़ा, सुनील चोपड़ा, कन्हैयालाल कोटड़िया, संदीप लूनिया, देवराज बैद, नीरज लूनिया, महेन्द्र पारख, विनय लूनिया, पवन जैन, अरुण कोटड़िया, मूलचंद छाजेड़, संदीप चोपड़ा सहित जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *