मुंगेली: हनुमान जनमोत्स्व के अवसर पर ग्राम बांकी के युवाओं की टोली होल्हाबाग नवयुवा समिति द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ, सुंदरकांड पाठ, महाआरती और हवन पूजन कर भंडरा का आयोजन कर प्रसाद वितरण किया गया।
कोरोना कॉल के दो वर्ष के अंतराल के बाद आयोजित हो रहे हनुमानजी के जन्मोउत्सव को लेकर समिति के नवयुवकों के साथ ही गांव वालों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही गांव के बजरंग चौक के पास तलाब के किनारे स्थित सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर में लोगों का भीड़ लगा रहा।

हनुमान जन्मोउत्सव आयोजन को सफल बनाने में समिति के संस्थापक रामपाल सिंह, संयोजक नागेश साहू, अध्यक्ष पवन निर्मलकर,सचिव गोपाल यादव, संरक्षक हरिओम सिंह, देवराज साहू, विकास सिंह, सनत साहू, पिंटू पूरी, योगेंद्र साहू, निरंजन मानिकपुरी, प्रदीप श्रीवास, भूपेंद्र निर्मलकर, बबलू साहू, लोकेश श्रीवास, अश्विनी निर्मलकर, यशवंत साहू, राघवेंद्र निर्मलकर, ब्रजराज पूरी, तिलेश्वर निर्मलकर, पंचराम साहू, मुकेश श्रीवास, भोला पूरी, पप्पू पूरी, गप्पू पूरी, रंजीत पूरी, संजय यादव, मुक्कू निर्मलकर, रमाकांत निषाद, रिंकू पूरी रेसराम, टाइगर, किशन, जीवेश, रामु साहू, राजू, करण, यष्यंत, मोनू, टीपू सहित समस्त ग्रामवासियों का योगदान रहा।