बड़ा हादसा: तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी 3 की मौत 3 घायल

जांजगीर: जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौके पर मौत हो गई है। वही तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हुए है। घायलों को इलाज के लिए बिलासपुर लाया गया है।

हादसा मुलमुला थाना क्षेत्र के पकरिया झूलन गांव का है। हादसे में मरने वालो की पहचान नहीं हो पाई है। फिलहाल पुलिस मृतकों की पहचान में जुटी है।

जानकारी के अनुसार, पचपेड़ी से एक बारात पकरिया झूलन गांव आई थी। इस दौरान छह बाराती एक कार में सवार होकर पामगढ़ की ओर निकले थे।

तभी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, वहीं तीन अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गए है। घायलों को उपचार के लिए बिलासपुर रेफर किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *