किसान समृद्धि मेला मे शामिल हुए बिलासा पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी

मुंगेली/लोरमी:बिलासा पब्लिक स्कूल फुलवारी एफ के सांईस एवं एग्रीकल्चर संकाय के पचास विद्यार्थियों ने छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आयोजित किसान समृद्धि मेला बिलासपुर मे कृषि , बागवानी, उद्यानिकी, कृषि नवाचार, कृषि यंत्र, कृषि व्यवसाय, इत्यादि के प्रदर्शनी से रूबरू हुए।

इस दौरान विद्यार्थियों को छेदीलाल बैरिस्टर कृषि एवं अनुसंधान महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ.आर.के.एस तिवारी , कृषि विज्ञान केंद्र बिलासपुर के वैज्ञानिक शील्पा कौशिक मोदी,आधारशिला विद्यालय कोनी के डारेक्टर एंव उद्यमी डॉ.अजय श्रीवास्तव, मुंगेली जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सोनू लेखनी चंद्राकर, कृषि युग कंपनी के डारेक्टर तरूण साहू, लोरमी जनपद पंचायत अध्यक्ष मीना नरेश पाटले, राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता नितेश साहू सहित कृषि से जुडे हुए लोगों ने विद्यार्थियों को मार्गदर्शन किया ।

बिलासा पब्लिक स्कूल के प्राचार्य डी.पी.साहू ने कहा कि कृषि समृद्धी मेला में विद्यार्थियों को कृषि के व्यवाहरिक ज्ञान की जानकारियां मिली साथ ही उनके सोच एवं नजरिया के स्तर को विस्तार मिला जो उनके उज्जवल भविष्य के लिए हितकर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *