Breaking:खैरागढ़-छुईखदान-गुंडई को जिला और साल्हेवारा बना तहसील, राजपत्र में हुआ प्रकाशन

रायपुर:छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ विधानसभा के उपचुनाव में मिली जीत के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खैरागढ़-छुईखदान-गुंडई को जिला बनाने की घोषणा के बाद राज्य सरकार ने अधिसूचना जारी की।


खैरागढ़-छुईखदान-गुंडई छत्तीसगढ़ का 33वां जिला होगा। सीएम बघेल ने साल्हेवारा को पूर्ण तहसील बनाने का भी ऐलान किया था, इसके लिए भी अधिसूचना जारी कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *