CM भूपेश बघेल दिल्ली रवाना, सोनिया गांधी से आज हो सकती है मुलाकात

रायपुर:छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बुधवार सुबह विशेष विमान से नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए। बताया जा रहा है कि दोपहर बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मुलाकात हो सकती है। सोनिया गांधी से मुलाकात के विषय में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि 2024 के आम चुनाव के लिए तैयारी हो रही है साथ ही राज्य सरकार के कामकाज,जनहित योजनाओं समेत राजनीतिक विषयों पर चर्चा संभव है।

सीएम ने कहा कि संगठन द्वारा दिए गए कार्यों को लेकर भी चर्चा हो सकती है। सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि कई और नेताओं से होगी मुलाकात। सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि कल जाना था, कल की बैठक कैंसिल हुई तो आज जा रहा हूं..वेणु गोपाल जी से मुलाकात होगी..10 जनपद में बैठक होगी, जाने के बाद पता चलेगा कि विषय क्या है?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *