रतनपुर:ग्राम कलमीटार में स्व. श्री हरिश्चंद्र शुक्ला के वार्षिक श्राद्ध के पुण्य स्मृति में संगीत मय श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन शुक्ला परिवार द्वारा किया जा रहा है। व्यास पीठ पर सुरेन्द्र कुमार द्विवेदी मदनपुर (रतनपुर) वाले विराजित होकर अपनी ओजश्वी वाणी से संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का अमृत पान करा रहे हैं। पहले दिन कलश शोभायात्रा और देव प्रतिष्ठा से कथा का शुभारंभ हुआ।
चौथे दिन समुद्र मंथन की कथा और पांचवें दिन श्री कृष्ण प्राकटोत्सव की कथा सुनाई गई। कथा का समय दोपहर 2.30 बजे से हरि इच्छा तक है। संगीत मय श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह के आयोजन में ग्राम कलमीटार समेत अन्य जगहों से भी बड़ी संख्या में श्रोतागण कथा का रसपान करने पहुंच रहे हैं।
इस मौके पर प्रमुख रूप से परिवार के वरिष्ठ मणिशंकर शुक्ला, वरिष्ठ भाजपा नेता भूपचंद्र शुक्ला, प्रभाकर शुक्ला, महामाया देवी मंदिर रतनपुर के ट्रस्टी संतोष शुक्ला, जय शुक्ला, विनय शुक्ला प्रमुख रूप से मौजूद रहे। जनपद सदस्य भावना शुक्ला ने बताया की श्रीमद्भागवत कथा सुनकर श्रोतागण भाव-विभोर हुये। यह जानकारी प्रांजल शुक्ला द्वारा दी गई।