स्व. हरिश्चंद्र शुक्ला के स्मृति में चल रहे 7 दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का हुआ समापन

रतनपुर:ग्राम कलमीटार में स्व. हरिश्चंद्र शुक्ला के स्मृति में चल रहे सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का समापन हो गया। विगत सात दिनों तक भगवान श्री कृष्ण जी के वात्सल्य प्रेम, असीम प्रेम के अलावा उनके द्वारा किए गए विभिन्न लीलाओं का वर्णन कर वर्तमान समय में समाज में व्याप्त अत्याचार, अनाचार, कटुता, व्यभिचार को दूर कर सुंदर समाज निर्माण के लिए युवाओं को प्रेरित सुरेन्द्र कुमार द्विवेदी मदनपुर (रतनपुर ) वाले द्वारा किया गया।

लोगों को भक्तिरस में डुबो दिया। बड़े पैमाने पर श्रोतागणों ने संगीतमयी भागवत कथा का आनंद उठाया। इस सात दिवसीय भागवत कथा में आस-पास गांव के अलावा दूर दराज से काफी संख्या में महिला-पुरूष भक्तों ने इस कथा का आनंद उठाया। सात दिनों तक इस कथा में पूरा वातावरण भक्तिमय रहा।

श्रीमद् गीता पाठ, तुलसी वर्षा हवन, तर्पण, सहस्त्र धारा (चिकट), पूर्णाहुती, महाआरती किया गया। अगले दिन वार्षिक बाद, बाम्हण भोजन, भोजन प्रसाद वितरण, आशीर्वाद विसर्जन किया गया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से परिवार के वरिष्ठ मणिशंकर शुक्ला, वरिष्ठ भाजपा नेता भूपचंद्र शुक्ला, प्रभाकर शुक्ला, महामाया देवी मंदिर रतनपुर के ट्रस्टी संतोष शुक्ला, संजय शुक्ला, अजय शुक्ला, जय शुक्ला, विनय शुक्ला, सुनील शुक्ला मौजूद रहे। यह जानकारी प्रांजल शुक्ला द्वारा दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *