नवनिर्वाचित खैरागढ़ विधायक का शपथ ग्रहण सम्पन्न, प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत ने दी बधाई…

रायपुर :विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने आज यहां विधानसभा के नवीन समिति कक्ष में खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र की नवनिर्वाचित विधायक श्रीमती यशोदा वर्मा को छत्तीसगढ़ी भाषा में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने श्रीमती यशोदा वर्मा को गुलदस्ता भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

संसदीय कार्य मंत्री श्री रविंद्र चौबे, गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, स्वास्थ्य मंत्री श्री टी एस सिंहदेव, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत सहित अनेक मंत्रीगण, संसदीय सचिवगण, विधायकगण एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। विधानसभा के सचिव श्री दिनेश शर्मा ने कार्यक्रम का संचालन किया।

खाद्य मंत्री एवं खैरागढ़ के प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत ने दी बधाई : मंत्री श्री भगत ने कहा कि श्रीमती यशोदा वर्मा जी को नई ज़िम्मेदारी के लिए शुभकामनाएँ। निश्चित ही आप देवतुल्य जनता के विश्वास पर खरी उतरेंगी और खैरागढ़ विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *