रतनपुर नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारी करते है अपनी मनमानी ऐसा हम क्यों कहे रहे पढ़िये पूरी ख़बर को

संतोष सोनी चिट्टू

रतनपुर : रतनपुर नगर पालिका में न तो जवाबदार अधिकारी ना जवाबदार कर्मचारी ऐसे में क्या होगा नगर का
रतनपुर नगरपालिका का कई वर्षो से खेल खेला जा रहा है यहां के कर्मचारी बिना किसी कागजी करवाही किए बिना उपर ही ऊपर काम कर दिया जाता है और अंदर ही अंदर मोटी रकम जेब में भर लिया जाता है ।


जिसका खामयाजा पालिका के छोटे गरीब सफाई कर्मचारियों को भुगतना पड़ता है जिसे कई महीनो तक मेहनत की मजदूरी नहीं मिल पाती है।रतनपुर पालिका में ऐसे कई मामले है जिसकी पोल खुले तो अफरा तफरी मच जाएगी।


अभी सिर्फ जल विभाग की बात करे तो नगर में ऐसे कई घर है जहां नल कनेक्शन तो है पर पालिका में नाम दर्ज नहीं है रातों रात अंधेरे में रोड खोदाई कर चोरी छुपे कनेक्शन दे दिया जाता है।

और किसी को भनक तक नहीं लगती जब जानकारी होने पर अधिकारियों से पूछने पर देखते है मालूम नही है में जवाब दिया जाता है। जब कर्मचारियों से पूछे जाते है तो पाइप लीकेज का बहाना बनाया जाता है और टेप नल कनेक्शन मोटी रकम लेकर जोड़ दिया जाता है ।

बात करे वार्ड 4 भगत सिंह वार्ड की तो 20 साल में सड़क बनी सड़क बनते ही 4 माह नही गुजरा की बीच सड़क सी सी रोड को बेरहमी से खोद कर बिना आवेदन बिना कागजी कार्यवाही के कनेक्सन से दिया गया इससे मोहल्ला वासियों में काफी नाराजगी है ऐसे में नगर का क्या होगा जो गरीब रुपए दे कर भी पानी नसीब नही होता।

वही रसूखदार को बिना पैसे की टुल्लू पंप लगाकर पानी ले रहे है क्या कार्यवाही होगी ऐसे जवाबदार कर्मचारियों के ऊपर जो अपने अधिकार के बिना ,जानकारी बिना,बगैर परमिशन सी सी रोड को तोड़ कर राजस्व को भी क्षति व नुकसान पहुंचा रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *