मुंगेली:यातयात व्यवस्था सुधारने पुलिस कप्तान की नई पहल की जा रही है। ज्ञात हो की मुंगेली जिले के नव पदस्थ पुलिस कप्तान चंद्रमोहन सिंह ने जिले में आते ही मुंगेली शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने नई जिम्मेदारी यातायात प्रभारी मुंगेली उप निरीक्षक संजीव ठाकुर को सौंपकर दिशा- निर्देश देकर अनुविभागीय अधिकारी ( पुलिस ) मुंगेली सालिक राम धृतलहरे के हमराह में यातायात शाखा मुंगेली के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों को मुंगली शहर के सार्वजनिक स्थानो एवं भीड़ – भाड़ वाले जगहो की ओर रवाना किया गया था।
जिसके मद्देनजर शहर के व्यस्तम गोल बाजार क्षेत्र में सड़क के दोनो ओर रोड़ मार्किंग कराया गया साथ ही लाउडस्पीकर के माध्यम से वाहन चालकों एवं दुकान संचालकों को वाहन सुनिश्चित स्थान पर रखने हिदायत दी गई , बेतरतीब रखें वाहन चालक / दुकान संचालक को पृथक – पृथक यातायात नियमों के बारे में समझाईश देकर आदेशो की अवहेलना करने पर वैधानिक कार्यवाही करने चेतावनी दी गई ।
इसी तरह मुंगेली शहर के दाऊपारा चौंक पड़ाव चौंक , बालानी चौंक , लोरमी तिराहा , बस स्टैण्ड सहित शहर के समस्त सार्वजनिक स्थानों पर लगातार पेट्रोलिंग कर यातायात के अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा दुकान संचालक एवं वाहन चालकों को समझाईश दी गई एवं शहर वासियों से यातायात नियमों का पालन करने अपील की गई।