संतोष सोनी चिट्टू
रतनपुर:दो वर्षों के बाद अक्षयतृतीया को सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया। इस सामूहिक विवाह में सम्मिलित 80 जोड़े का बड़ी धूम धाम से विवाह संपन्न हुआ ट्रस्ट रतनपुर द्वारा यह आयोजन पूर्णतः निःशुल्क आयोजित किया गया । साथ ही वर एवं वधूओं को वैवाहिक परिधान कुर्ता पैजामा दुपटटा कटार पगड़ी साड़ी ब्लाजउज पेटीकोट चुनरी मौरी माला प्रदान किया गया।
आवास एवं भोजन की व्यवस्था मंदिर द्वारा किए एवं उपहार स्वरूप आभूषण जिसमें सोने की लौंग, चॉदी की पायल बिछिया झुमका एवं मंगलसुत्र लाकेट एवं पचहर बरतन दिया गया ,साथ ही साथ सभी जोड़ो के लिए साधी कार्ड छपवाया गया एवम सादी का ट्रस्ट द्वारा प्रमाण पत्र दिया गया इस सामुहिक विवाह में आशीर्वाद देने , डा रेणु जोगी विधायक कोटा विधानसभा छेत्र,एवम रश्मिसिह संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन एवम विधायक तखतपुर ,सभी वर वधु को आशीर्वाद दिए।