नगर पालिका अध्यक्ष हेमेंद्र ने परशुराम चौक का किया भूमिपूजन

मुंगेली:भगवान विष्णु के छठवे अवतार भगवान श्री परशुरामजी जन्मोत्सव पर पूरे देश भर में उत्सव का वातावरण है। इसी क्रम में मुंगेली में भी विभिन्न आयोजन किए गए। मंगलवार सुबह भगवान श्री परशुराम जन्म महोत्सव का आरंभ इंदिरा केशव विप्र भवन में भगवान परशुराम जी की पूजा अर्चना महाआरती से किया गया। इसके पश्चात सभी विप्र पुराना बस स्टैंड सिटी कोतवाली के सामने श्रीपरशुरामजी चौक पहुंचे।


यहां गोवर्धन परिवार के भवन के पास भगवान परशुराम की प्रतिमा स्थापना स्थल पर विप्रजनों ने श्रमदान कर साफ सफाई की तत्पश्चात यहां भगवान श्रीपरशुराम प्रतिमा स्थापना का भूमि पूजन किया गया। मुंगेली नगर पालिका अध्यक्ष गुरु हेमेंद्र गोस्वामी एवं समाज के वरिष्ठ सदस्य अवधेश शुक्ला द्वारा विधि विधान के साथ पूजा अर्चना आरती की गई, जिसमें नगर पालिका उपाध्यक्ष मोहन मल्लाह,वार्ड पार्षद मोना नागरे,पूर्व अध्यक्ष शैलेश पाठक सहित तमाम जनप्रतिनिधि और सर्व ब्राह्मण परिषद, सर्व ब्राह्मण युवा परिषद, श्री परशु सेना के सदस्य उपस्थित रहे ।


नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष शैलेश पाठक के कार्यकाल में ही भगवान परशुराम प्रतिमा स्थापना एवं चौक हेतु राशि आवंटित की गई थी जिसे अब क्रियान्वित किया जा रहा है । इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष हेमेंद्र गोस्वामी ने घोषणा की है कि इंदिरा केशव विप्र भवन मुंगेली के पहुंच मार्ग का निर्माण उनके द्वारा शीघ्र किया जाएगा, तो वहीं वार्ड पार्षद मोना नागरे ने भी विप्र समाज के लिए 3 लाख रुपये अनुदान की घोषणा की ।


आने वाले करीब एक सप्ताह तक भगवान श्री परशुराम जन्म महोत्सव के तहत विभिन्न आयोजन संपन्न होंगे, जिसके तहत आगामी 7 मई शनिवार शाम 5:00 बजे श्री परशुराम चौक पुराना बस स्टैंड से बाइक रैली निकाली जाएगी, तो वहीं 8 मई रविवार को इंदिरा केशव विप्र भवन मुंगेली में भगवान परशुराम की महाआरती की जाएगी।

8 मई शाम 4:30 बजे नगर पालिका स्कूल प्रांगण से भव्य शोभायात्रा का शुभारंभ होगा। यह शोभायात्रा नगर पालिका स्कूल,परशुरामजी चौक पुराना बस स्टैंड से होकर सदर बाजार,महावीर स्वामी चौक गोल बाजार,मां परमेश्वरी देवी बालानी चौक,महाराणा प्रताप चौक पड़ाव होते हुए इंदिरा केशव विप्र भवन पहुंचकर संपन्न होगी। इस अवसर पर इंदिरा केशव भवन, पंडरिया रोड मुंगेली में स्नेह भोग प्रसाद का भी आयोजन किया जाएगा।


अक्षय तृतीया श्री परशुरामजी जन्मोत्सव के अवसर पर पूजा आरती व चौक निर्माण भूमि पूजन में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे नगर पालिका अध्यक्ष हेमेन्द्र गोस्वामी, उपाध्यक्ष मोहन मल्लाह,पार्षद मोना नागरे,राकेश पात्रे,श्री निवास ठाकुर,संजय सिंह,राहुल कुर्रे तथा सर्व ब्राह्मण परिषद अध्यक्ष पं अवधेश शुक्ला, गिरीश शुक्ला, शैलेश पाठक,हिमांशु मिश्रा,राजू गोवर्धन,श्रीकांत गोवर्धन,रवि पुराणिक,प्रभात तिवारी,नीलकंठ तिवारी, प्रमोद पाठक,सुभाष दीक्षित,वीरेंद्र पुराणिक,ब्रह्मदत्त त्रिपाठी,राकेश तिवारी (भालुखोन्धरा),महेंद्र पाण्डेय,सुनील पाठक,आशीष मिश्रा, रोहित शुक्ला, स्वतंत्र मिश्रा,कोमल शर्मा, जयप्रकाश मिश्रा, मनोज मिश्रा,प्रदीप पाण्डेय,चंद्रशेखर उपाध्याय,सुनील पाण्डेय,मोहन उपाध्याय,राजू पाठक,संतोष पाठक,आकाश मिश्रा,ऋषि पाण्डेय,अनीश पाण्डेय,प्रिंशु दुबे,राहुल पाठक,आयुष शुक्ला, सार्थक पाण्डेय, विभाष पाण्डेय, धीरज पाण्डेय,आर्यन पाठक, सहित विप्रजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *