भक्त माता कर्मा जयंती समारोह एवम् मां कर्मा धर्मशाला भवन लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुई – शीलू साहू

कोटा/बिलासपुर: नगर व तहसील साहू समाज के द्वारा भक्त माँ कर्मा जयंती समारोह एवं माँ कर्मा साहू धर्मशाला भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में मंचस्थ अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य एवम साहू समाज प्रदेश अध्यक्ष (महिलाप्रकोष्ठ)शीलू साहू एवम् मुख्य अतिथि के रूप में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू व बिलासपुर सांसद अरुण साव, थानेश्वर साहू अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग आयोग सहित पूर्व सांसद लखनलाल साहू शामिल हुए।

गृह मंत्री ने माँ कर्मा साहू धर्मशाला भवन का लोकार्पण किया जिसके बाद कोटा नगर व तहसील साहू समाज के द्वारा भक्त माँ कर्मा जयंती समारोह के आयोजन स्थल पर पहुँचे। जहां गृह मंत्री, सांसद साव एवम् शीलू साहू सभी पदाधिकारियों ने माँ कर्मा की छायाचित्र की पूजा अर्चना व आरती की साथ ही जयकारा लगाया।

कार्यक्रम में गृह मंत्री ने अपने उदबोधन में कहा कि यह कार्यक्रम सामाजिक संगठन को मजबूत करता है साथ समाज के द्वारा विवाह कार्यक्रम व युवक युवती परिचय सम्मेलन आयोजित की जाती है। बिलासपुर सांसद अरुण साव ने भक्त माँ कर्मा साहू धर्मशाला कोटा में भवन निर्माण के लिए 5 लाख रुपये की राशि देने की बात कही।

शीलू साहु ने अपने उद्बोधन में कहा कि समाज की कुरीतियों को दूर करने का प्रयास करना चाहिए एवम समाज में सबको एक होकर अन्याय के विरुद्ध खड़ा होना चाहिए ।

इस कार्यक्रम में ,जिला अध्यक्ष जिला साहू संघ तिलक राम साहू, उपाध्यक्ष प्रदेश साहू संघ डॉ.के के साव, संरक्षक नगर साहू समाज बिलासपुर काशी राम साहू, अमरनाथ , चुन्नीलाल साहु ,संरक्षक जिला साहू संघ बिलासपुर रामलाल साहू, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी बेलतरा राजेंद्र साहू, महामंत्री जिला साहू संघ बिलासपुर पप्पू साहू, अध्यक्ष नगर पंचायत कोटा अमृता प्रदीप कौशिक, उपाध्यक्ष जिला साहू संघ बिलासपुर डॉ.फेकू राम साहू, संरक्षक नगर साहू संघ कोटा के.आर. साहू,नगर साहू संघ कोटा मोती चंद साहू, अधिवक्ता नगर साहू संघ , कोटा गणेश राम साहू सहित कोटा नगर व तहसील साहू समाज के पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ता व साहू समाज के लोग शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *