निजी न्यूज़ चैनल के दफ्तर में लगी आग

रायपुर:छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर मे स्थित एक निजी न्यूज चैनल के कार्यालय में आज शाम भीषण आग लग जाने से हड़कंप मच गया। बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। तब तक काफी नुकसान हो गया।

पुलिस के मुताबिक, आग लगने की वजह प्रथम दृष्टया शार्टसर्किट बताया जा रहा है। इस घटना में किसी जनहानि की खबर नहीं है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तहकीकात कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *