रायपुर के रनवे में एयर क्रैश, दो पायलट की मौत, कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत ने किया शोक व्यक्त….

रायपुर – राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा हो गया है। एयरपोर्ट के रनवे पर स्टेट हेलीकॉप्टर क्रेश होने के चलते दो की मौत हो गयी। इस घटना के बाद एयरपोर्ट पर ऑफर तफरी का माहौल है।

बताया जा रहा है कि, ये हादसा टेस्टिंग के दौरान हुआ है। हादसे के दौरान हैलीकॉप्टर में दो पायलट सवार थे, जिसमे दोनो पायलेट की मौत हो गई है।

कैबिनट मंत्री अमरजीत भगत ने दी श्रद्धांजलि : मंत्री अमरजीत भगत ने ट्वीट कर कहा – रायपुर(माना) एयरपोर्ट पर स्टेट हेलीकॉप्टर के क्रैश होने की दुखद सूचना मिली इस दुखद हादसे में हमारे दो पायलट कैप्टन पंडा और कैप्टन श्रीवास्तव का दुखद निधन हो गया है। इस दुःख की घड़ी में ईश्वर उनके परिजनों को संबल एवं दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे।
ॐ शांति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *