नेता की दबंगई डॉक्टर की जमकर पिटाई

रायपुर:संस्कारधानी नगरी में अब संस्कार बचे ही नहीं है. शायद यही कारण है कि यहां एक डॉक्टर से मारपीट का मामला आया है. मारपीट का आरोप पर्यटन मंडल के सदस्य निखिल द्विवेदी पर लगा है। देर रात एक कांग्रेसी नेता निखिल ने शराब के नशे में बसन्तपुर स्थित जिला हॉस्पिटल में जमकर उत्पात मचाया. रात्रिकालीन ड्यूटी पर तैनात डियूटी डॉक्टर को पीट भी दिया.

आरोपी कांग्रेस नेता ने डॉक्टर को शराब सेवन कर ड्यूटी करने की बात कह कर उसे जिला चिकित्सालय से मेडिकल कॉलेज ब्लड चेक करवाने लेकर गए. डॉक्टर की माने तो उन्होंने जीवन ने कभी शराब सेवन नहीं किया, बल्कि नेताजी खुद शराब के नशे में डूबे हुए थे. ये पूरा मामला रात्रि 1 बजे से सुबह 5 बजे तक का बताया जा रहा है।

वहीं इस मामले में पुलिस पर दबाव बताया जा रहा है।जिस डॉक्टर की पिटाई की गई उसका नाम निलेश नाग बताया जा रहा है। वहीं इस मामले में पुलिस से संपर्क करने की कोशिश की. लेकिन पुलिस सूत्रों के मुताबिक अभी पीड़ित की तरफ से ऐसी कोई शिकायत उनको नहीं मिली है। इसलिए वे कुछ भी नहीं बता सकते वहीं सूत्रों के मुताबिक डॉक्टर को कार में आरोपी और उसके कुछ दोस्त उठाकर ले गए थे. जिससे डॉक्टर के परिजन भी काफी परेशान हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *