राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के पंद्रह ठिकानों पर सीबीआई की छापेमारी

बिहार: बड़ी खबर बिहार से आ रही है। पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के पंद्रह ठिकानों पर सीबीआई छापेमारी कर रही है। राबड़ी देवी के पटना स्थित आवास पर शुक्रवार की सुबह से ही सीबीआई की छापेमारी चल रही है।

सीबीआई की टीम राबड़ी देवी के सरकारी आवास 10 सर्कुलर रोड पहुंची और जांच कर रही है। सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार सीबीआई की टीम में करीब 10 लोग शामिल हैं। इनमें महिला और पुरुष दोनों हैं।

सीबीआई की टीम राबड़ी आवास के मुख्य दरवाजे पर पहुंची और जबरन अंदर प्रवेश कर गई। प्रारंभिक सूचना के अनुसार लालू प्रसाद के रेल मंत्री रहने के दौरान लगे भ्रष्टाचार के आरोप में यह छापेमारी चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *