
मुंगेली। समाज कल्याण विभाग एवं जेसीस शिक्षा एवं समाज कल्याण समिति मुंगेली के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में 25 मई को सुबह 7 से 8 बजे तक आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में ज्ञानेंद्र शर्मा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ योग आयोग विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। एक दिवसीय योग कार्यक्रम को सफल बनाने जेसीस पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल की टीम जुटी हुई है।