मुंगेली: नगर पालिका उपाध्यक्ष मोहन मल्लाह एवं पार्षदों को पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष संतुलाल सोनकर के विरुद्ध हुए अविश्वास में कांग्रेस पार्टी से सांठगांठ करने के अपराध जन्य कृत्य के चलते भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्षो के लिए निकाल बाहर कर दिया गया है। इसके अलावा कुछ भाजपा से जुड़े लोगों के भी इस पार्टी के संविधान विरोधी कार्यो में संलिप्तता, सांठगांठ होने के कारण नोटिस जारी कर पूछताछ की जा रही है।






अब जनचर्चा यह भी होने लगी है कि नगर पालिका अध्यक्ष संतुलाल सोनकर के विरुद्ध हुए अविश्वास प्रस्ताव के बाद भाजपा की नाक बचाने उपाध्यक्ष मोहन मल्लाह पद में काबिज रहे मगर अब स्वयं उनके पार्टी से निष्कासित होने के बाद अब कांग्रेस को एक बार प्रभारी अथवा कार्यकारी उपाध्यक्ष नियुक्त करने के लिए मौका मिल गया है।