गुड़ फैक्ट्री संचालक ने सप्लायर के साथ की धोखाधड़ी,मुंगेली एसपी के समक्ष की शिकायत

मुंगेली एसपी से पीड़ित भाटापारा निवासी शंकर पंजवानी ने की शिकायत
4 साल पुराना है मामला
• गुड़ निर्माण के लिए कच्चे समान(रॉब) मंगा 8 लाख रुपए भुगतान नही दे रहा फैक्ट्री संचालक

मुंगेली। मुंगेली जिले की पंडरिया रोड स्थित सबसे बड़ी गुड़ उत्पादक फैक्ट्री द्वारा कच्चे माल के अपूर्ति कर्ता के साथ भुगतान के लिए चार सालों से अनेको बहाने बाजी कर धोखाधड़ी की गई। अंततः आपूर्ति कर्ता भाटापारा निवासी शंकर पंजवानी ने मुंगेली पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत कर आपूर्ति के बाद अपने भुगतान के लिए फैक्ट्री मालिक द्वारा आनाकानी कर गालीगलौज कर भगाने की जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक के द्वारा मुंगेली कोतवाली मामले को भेज जांच करवाने उपरांत कार्यवाही के लिए पीड़ित पक्ष को भरोसा दिलाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *