रायपुर : “भूलन द मेज” फिल्म देखने के बाद सीएम ने घोषणा की है कि यह फिल्म छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री होगी। आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मंत्रिमंडल के सदस्यों, विधायकों, अन्य जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों के साथ फिल्म देखने के लिए पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने फिल्म देखने के बाद इस बात की घोषणा की है कि प्रदेश में फिल्म को टैक्स फ्री किया जायेगा।
निर्माता, निर्देशक एवं कलाकारों को दी बधाई
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने फिल्म “भूलन द मेज” देखने के बाद निर्माता, निर्देशक एवं फिल्म के कलाकारों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि “यह फिल्म गांव की व्यवस्थाओं को लेकर बनी है। भूलन कांदा जो जंगलों में पाया जाता है उस पर आधारित स्टोरी है।
इसमें दिखाया गया है कि मूवी के हीरो भकला शहर में आकर किस प्रकार से गोल गोल चक्कर लगा रहा है। दफ्तरों का चक्कर लगा रहा है। इस मूवी के कलाकारो ने अपनी प्रतिभा का अच्छा प्रदर्शन किया है और मैं समझता हूं कि यह मूवी सभी को देखनी चाहिए।”