सीजी ब्रेकिंग: नक्सल मोर्च पर तैनात SRPF जवानों ने मारी एक-दूसरे को गोली, दोनों की मौत

जगदलपुर: छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर स्थित गढ़चिरौली जिले से इस वक्त की बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है।
जहां आपसी विवाद में दो जवानों ने एक-दूसरे पर गोली चला दी है। मौके पर ही दोनों जवानों की मौत हो गई है।

जानकारी के अनुसार जवान श्रीकांत बेयर्ड और बंदू नवाथरे दौंड पुणे स्थित स्टेट रिजर्व पुलिस फोर्स (SRPF) कैंप से तैनाती पर भेजे गए थे। दोनों जवान नक्सल प्रभावित इलाके मरपल्ली के पुलिस मदद केंद्र में पदस्थ थे। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिससे गुस्से में आकर दोनों ने एक-दूसरे पर अपनी सर्विस राइफल से गोली चला दी।

गोली की आवाज सुनते ही पुलिस मदद केंद्र में मौजूद अन्य जवान भी मौके पर पहुंच गए। अस्पताल लेकर जाते तब तक दोनों ने दम तोड़ दिया था। वहीं इस मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। इधर अधिकारियों ने भी मामले की जांच के बाद जानकारी देने की बात कही है। दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए गढ़चिरौली अस्पताल लाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *