ब्रेकिंग: गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में लगा रखा था स्पाई कैमरा, नहाते वक्त लड़कियों की देखता था न्यूड तस्वीरें,फिर…

प्रयागराज। शहर के कचहरी रोड के रहने वाले एक डाक्टर के बेटे अपने घर के एक हिस्से में बने गर्ल्स हास्टल के बाथरूम में स्पाई कैमरा लगा रखा था जहां वो लड़कियों की nude तस्वीरें देखता था।

मामला तब खुला जब एक वहां रहने वाली एक छात्रा सुबह वहां नहाने के लिए गई। शावर से पानी कम आ रहा था। उसने सोचा कि शावर में कुछ फंस गया। जब वह शावर चेक रही थी तभी वहां स्पाई कैमरा देख कर वो सन्न रह गई। ​शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कर्नलगंज थाना क्षेत्र के कचहरी रोड के रहने वाले एक डाक्टर के बेटे आशीष खरे ने अपने घर के एक हिस्से में गर्ल्स हास्टल बना रखा था। सुबह वहां रहने वाली एक छात्रा नहाने के लिए गई। शावर से पानी कम आ रहा था। उसने सोचा कि शावर में कुछ फंस गया। उसने दो तीन बार हिलाया तो शावर में लगा कैमरा नीचे गिर गया। स्पाई कैमरा देख छात्रा सन्न रह गई। उसने तुरंत अन्य छात्राओं को बताया तो हड़कंप मच गया। कुछ ने अपने घर वालों को बता दिया।

डिजिटल वीडियो रिकार्डर समेत तमाम आपत्तिजनक चीजें बरामद,डायरी देख पुलिस भी ​हैरान

पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मकान मालिक आशीष खरे को गिरफ्तार कर लिया। उसके कमरे से कंप्यूटर, नौ हार्ड डिस्क, डिजिटल वीडियो रिकार्डर समेत तमाम आपत्तिजनक चीजें बरामद हुईं। उसने छह डायरियों में अलग अलग सैकड़ों लड़कियों के नंबर लिखे थे। एक डिब्बे में करीब 100 से अधिक लड़कियों की पासपोर्ट साइज फोटो भी रखे थे। सीओ समेत तमाम अधिकारियों ने आशीष से पूछताछ की।

एसपी सिटी दिनेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने उस टेक्नीशियन की भी तलाश कर रही है जिसने शावर में कैमरा फिट किया था। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। बरामद कंप्यूटर, हार्ड डिस्क तथा अन्य चीजों को सील कर फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *