पेरिस। (French Open 2022) वर्ल्ड नंबर-1 इगा स्वियातेक (Inga Sviatec)ने शनिवार को खेले गए विमेन सिंगल्स (women singles) के फाइनल मुकाबले में अमेरिका की कोको गाफ ( Coco Gaf) को 6-1, 6-3 से हराया। पहले सेट से ही इगा पूरी तरह से कोको पर हावी नजर आईं और उन्हें वापसी का कोई मौका ही नहीं दिया।
इस जीत के साथ इगा स्वितेक ने सबसे कम उम्र में खिताब जीतने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में जगह बनाई. वे पिछले तीन दशक में सबसे कम उम्र की फ्रेंच ओपन चैंपियन बन गई हैं। ईगा से पहले 1992 में 18 साल की मोनिका सेलेस (Monica Seles) के फ्रेंच ओपन जीता था।
वीनस विलियम्स के रिकॉर्ड की बराबरी की
इस जीत के साथ ही इगा ने वीनस विलियम्स के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। वीनस ने साल 2000 में लगातार 35 मैच जीते थे। इगा ने 22 साल बाद उनके रिकॉर्ड की बराबरी करते हुए 35 मुकाबले जीत लिए हैं।