तरबतर,जमकर बरसे बादल, आंधी पानी की चपेट में आने से दो की मौत, छत्तीसगढ़ में 15 के बाद झमाझम,देखें पूर्वानुमान

नई दिल्ली/मुंबई/रायपुर। Monsoon 2022 दक्षिण पश्चिम मानसून rain in Mumbai महाराष्ट्र से लेकर गोवा तक आसमान पर छा गया है। मानसून के पहली बौछार से मुंबई तरबतर हो गई है। मुंबई में देर रात से हो रही बारिश के कारण कई जगह पेड़ उखड़ गए है।

वहीं नासिक से दो लोगों की मौत की भी खबर आ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक बीते 24 घंटों में कोलाबा में रिकॉर्ड 61.8 मिलिमीटर की बारिश दर्ज की गई वहीं संताक्रूज में 41.3 मिलिमीटर की बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग 15 जून तक मानूसन महाराष्ट्र के विर्दभ के बाकी हिस्सों, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ Chhattishgarh trembles after 15 में सक्रिय हो जाएगा।

बता दें कि मानसून ने सबसे पहले 29 मई को केरल तट पर दस्तक दी थी, जिसके बाद आंध्र से आगे बढ़कर कर्नाटक में अटक गया था, जिसकी वजह से मानसून देश के बाकी हिस्सों में पहुंचने में 4 दिन लेट हो गया था।

मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून मध्य अरब सागर के शेष हिस्सों, कोंकण के अधिकांश हिस्सों (मुंबई सहित), मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों, कर्नाटक के कुछ और हिस्सों से आगे बढ़ गया है।

मौसम विभाग ने कहा है कि उत्तरी अरब सागर, गुजरात राज्य, मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों, तेलंगाना के कुछ और हिस्सों, आंध्र प्रदेश के कुछ और हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए स्थितियां अनुकूल बनी रहेंगी। वहीं मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ में ठंडी हवाएं आने से तापमान में कमी आएगी। अनुमान में बताया गया है कि छत्तीसगढ़ 15 जून तक मानसून की गतिविधियां शुरू हो जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *