मुंगेली: राजीव गांधी मनियारी जलाशय में आज एक विशालकाय कछुवा मिला जो कि सभी के लिए कौतूहल का विषय बन गया. और हर कोई उसे देखने के लिए वहां पहुंचने लगे..राजीव गांधी मनियारी जलाशय अंग्रेज़ शासन काल का लगभग 100साल पुराना बांध है और यह बांध मुंगेली जिले की जीवनदायिनी मानी जाती है।
आज जब बांध के डुबान क्षेत्र में कुछ ग्रामीणों ने विशाल काय जीव को देखा तो पहले तो डर गए फिर पास जाकर देखा तो वहां एक कछुआ दिखा..जिसका आकार ढाई से 3फीट का था और वजन कहे तो 70किलो ग्राम से भी अधिक ..वही इसकी आयु सौ साल से अधिक बताई जा रही है।




लेकिन इस पूरे मामले में जो सबसे दुःखद बात रही कि इतना दुर्लभ और आयु वाला विशाल कछुआ मृत निकला..जिससे सभी दुखी हो गए..वही इसकी जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंच कर रेंजर विक्रम विक्रांत ने कछुआ के पी एम के लिए पशु चिकित्सक को कॉल किया और उसका पंचनामा आदि तैयार कर विधिवत कछुवे का अंतिम क्रिया कराया गया।
वही रेंजर ने भी बताया कि पहली बार इतना विशाल कद का कछुआ देखने को मिला है साथ ही पशु चिकित्सक के अनुसार कछुवे की मौत सामान्य तरीके से ही होना पाया गया है.पिछले साल इसी बांध में 80किलोग्राम वजनी एक मछली भी मिली थी जो कि सबको आश्चर्यचकित कर दिया था।