National Herald Case Update: ईडी दफ्तार में राहुल गांधी से करीब साढ़े 8 घंटे पूछताछ, कल फिर बुलाया

नई दिल्ली। नेशनल हेराल्ड केस National Herald Case में आज ईडी दफ्तर में राहुल गांधी से करीब साढ़े 8 घंटे पूछताछ चली। ईडी Enforcement Directorate ने सुबह राहुल से करीब तीन घंटे पूछताछ की थी जबकि दूसरे दौर में उनसे साढ़े 5 घंटे बातचीत हुई। समाचर एजेंसी की खबर के अनुसार ईडी ने राहुल गांधी से कल यानी मंगलवार को फिर से पेश होने को कहा है।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों ने बताया कि राहुल गांधी सुबह करीब 11.10 बजे एपीजे अब्दुल कलाम रोड स्थित ईडी के मुख्यालय पहुंचे और करीब 20 मिनट तक कानूनी प्रक्रियाओं को पूरा करने और उनकी उपस्थिति दर्ज करने के बाद उनसे पूछताछ की गई। जिसके बाद रात करीब साढ़े 9 बजे उन्हें पूछताछ के बाद जाने दिया गया।

पहले दौर की पूछताछ के बाद राहुल गांधी को दोपहर करीब दो बजकर 10 मिनट पर भोजन के लिए ईडी मुख्यालय से बाहर जाने की इजाजत दी गई थी। भोजनावकाश के बाद वह दिन में करीब तीन बजकर 30 मिनट पर फिर ईडी के समक्ष पेश हुए।

ईडी ने पहले राउंड में राहुल गांधी से करीब तीन घंटे पूछताछ की थी जबकि दूसरे दौर में उनसे साढ़े 5 घंटे बातचीत हुई। समझा जाता है कि राहुल गांधी ने धनशोधन रोकथाम कानून की धारा 50 के तहत अपना बयान लिखित रूप से दिया है।

Cyber fraud, online fraud, former Chief Secretary of Chhattisgarh Ajay Singh, Dr.Aditi Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *