जय वन्देमातरम् व सनातनी हिन्दू समाज के द्वारा हनुमान चालीसा पाठ कर मुख्यमंत्री के नाम थाना प्रभारी के माध्यम से  सौपा ज्ञापन

 बिलासपुर:  जय वन्देमातरम् के जिला संयोजक आकाश यादव ने बताया कि जय वन्देमातरम द्वारा *हिंदू एक मंच पर* के बैनर तले मंगलवार 14 जून 2022 को संपूर्ण छत्तीसगढ मे जय वन्देमातरम् व सर्व हिंदू समाज के सनातनी बंधु एकत्रित हुए और अनावश्यक लाउडस्पीकर लगाकर ध्वनि प्रदूषण कर रहे कानफोड़ू आवाज के विरोध मंदिरों मे संध्या 7 बजे हनुमान चालीसा पाठ कर छत्तीसगढ प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल के नाम लाउडस्पीकर बंद कराने एवं सुप्रीम कोर्ट द्वारा निर्धारित तय मानक के आधार पर धार्मिक स्थलों मे ध्वनि प्रदुषण को रोकने एवं लाउंडस्पीकर से अनावश्यक कही जाने वाली बातों को बंद करे जिससे हिंदू भावनाएं आहत हो रही हैं और जबरदस्ती अपने धर्म के आगे अन्य धर्म को नीचा दिखाने जैसे संदेशों पर रोक लगाने के लिए ज्ञापन सौंपा गया।

इस कार्यक्रम का आयोजन छत्तीसगढ के प्रत्येक जिला मुख्यालयों मे हनुमान चालीसा का पाठ कर ज्ञापन सौंपा गया। उन सभी सनातनियों का हृदय से आभार जो समाज, धर्म एवं राष्ट्र की रक्षा के लिए एकजुट हुए और राष्ट्र- धर्म और समाज के लिए कार्य करने वालों का उत्साहवर्धन किया। योजना बनाने से लेकर इस कार्यक्रम को परिणाम तक पहुंचाने एवं इस मंच के जरिए शासन प्रशासन तक संदेश देने तक जिन सनातनियों ने भी सहयोग दिया वह अद्भुत है हम सदैव धर्म, समाज एवं राष्ट्र की रक्षा एवं हिंदू समाज की एकजुटता के लिए तन मन धन से मिलकर कार्य करने के लिए संकल्पबद्ध हैं और आशा करते है छत्तीसगढ़ शासन इस ओर अपना ध्यान केंद्रित कर उचित कार्यवाही करेगी ।


इस आयोजन को सफल बनाने मे मुख्य रूप से आकाश यादव जिला संयोजक , नगर संयोजक अकाश कछवाहा,रूपेश यादव नगर सह मंत्री, केशव शुक्ला नगर उपाध्यक्ष, किशन निर्मालकर जिला विद्यार्थी प्रमुख, मोनू साहू नगर सह सयोजक ,अभय शर्मा तिफरा खंड संयोजक, दीपक यादव नगर सह गौ सेवा प्रमुख, दुष्यंत सिंह, गोपाल यादव, अक्षय सिंह, वाशु हाटकेश्वर, बलराम श्रीवास, आदर्श यादव,विवेक रजक, अजय साहू, नवीन ठाकुर, आदर्श शर्मा,सन्नी विकास, कारण सारथी,अमन निर्मलकर, हिमांशु कश्यप, मनीष साहू, संदीप यादव, आशु रजक, सनत साहू,राजा धनकर, आशु निर्मलकर,ओम यादव, सोनू साहू, प्रकाश साहू , अभिषेक यादव,प्रमोद डिकसेना, मनोज यादव ,निखिल साहू, फलीत साहू, वासु कोरी, विनय कुमार कश्यप, संदीप साहू एवम सैकड़ों की संख्या में हिंदुजन उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *