करही स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

शाला विकास समिति के पदाधिकारियों, ग्राम के प्रतिष्ठित लोगों की रही उपस्थिति

मुंगेली। शासन के निर्देशानुसार सभी स्कूलों में नया शिक्षा सत्र की शुरुआत की गई इस अवसर पर शाला प्रवेश उत्सव मुंगेली विकासखंड के ग्राम करही के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जनभागीदारी शाला विकास समिति के पदाधिकारियों के द्वारा मां सरस्वती के छाया चित्र पर दीप प्रज्वलित कर पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। समिति के अध्यक्ष संजय यादव के द्वारा मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन में कहा कोरोना संक्रमण तथा लॉकडाउन के दौरान हमने पढ़ाई तुंहर दुआर प्लेटफार्म उपलब्ध करवाया जिस का अच्छा उपयोग हमारे शिक्षक पाल को एवं विद्यार्थियों ने किया। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी तथा हिंदी माध्यम विद्यालय योजनाएं संचालित की गई है जिसके तहत एक 171 अंग्रेजी माध्यम एवं 32 हिंदी माध्यम स्कूलों का संचालन प्रारंभ किया गया है हमारा प्रयास है कि सरकारी स्कूल के उत्कृष्ट स्तर पर किसी भी निजी स्कूल से कम ना हो और सरकारी योजनाओं को मैं पढ़ने वाले बच्चों का भविष्य भी उज्जवल हो। स्कूल के प्राचार्य, प्रधान पाठक व शिक्षकों के द्वारा उपस्थित समस्त अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत सम्मान किया गया। आज प्रथम दिन नव-प्रवेशी बच्चों को पुस्तक एवं गणवेश वितरण कर मिष्ठान्न खिला कर शाला प्रवेश दिया गया।

उक्त कार्यक्रमों के पश्चात आभार प्रदर्शन स्कूल के वरिष्ठ शिक्षक दुबे सर व खान सर के द्वारा आभार व्यक्त किया गया इस दौरान शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय / पूर्व माध्यमिक विद्यालय करही के समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाए व ग्राम सरपंच संतोष यादव,सुधीर मिश्रा, सुरेंद्र पांडेय व ग्राम के सभी गणमान्य नागरिक उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *