नई दिल्ली/रायपुर। भारत में (india Corona Update) कोरोना रफ्तार पकड़ता जा रहा है। देश की राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1,060 नए मरीज मिले हैं, आज संक्रमण से 6 मरीज की मौत हो गई। (chhattisgarh corona update) छत्तीसगढ़ में 20 जून को 7 हजार 477 सैंपलों की जांच हुई है, जिसमें 69 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इसके साथ ही प्रदेश में अब एक्टिस केस 463 हो गए हैं।
• दिल्ली में एक हजार से ज्यादा मरीज, 6 की मौत
देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार को कोरोना संक्रमित 6 मरीजों की मौत होने के साथ ही 1000 से अधिक नए मरीज मिले हैं। अब पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 10 फीसदी से ऊपर पहुंचने के साथ ही एक्टिव केस भी बढ़कर 5000 के पार पहुंच गए हैं।
• छत्तीसगढ़ में 463 एक्टिस केस
छत्तीसगढ़ (chhattisgarh corona update) में लगातार कोरोना का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। स्वास्थ्य के बुलेटिन के अनुसार 20 जून को छत्तीसगढ़ में 7 हजार 477 सैंपलों की जांच हुई है, जिसमें 69 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। प्रदेश में अब एक्टिस केस 463 हो गए हैं।आज 38 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया।
• रायपुर में सबसे ज्यादा 16 संक्रमित मिले
छत्तीसगढ़ में 20 जून को सबसे ज्यादा 16 मरीज रायपुर में मिले हैं। दुर्ग में 11 एवं कोरबा में 9 संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा आज बिलासपुर एवं दंतेवाड़ा से 2-2 मरीज, राजनांदगांव, बलौदाबाजार, सूरजपुर, जशपुर एवं बस्तर में 3-3 मरीजों की पहचान हुई है। प्रदेश में कोरोना से होने वाली मौत की संख्या आज शून्य है।
- देखें जिलों का हाल कहां कितने मरीज
