मुंगेली: कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाए रखने धारा 370 के विरोध में बलिदान देने वाले डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर मनाया गया। इसके अतिरिक्त जिले के सभी 9 मंडलों के शक्तिकेन्द्रों व बूथों में भी मनाया गया बलिदान दिवस।
जिला भाजपा कार्यालय में डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी, पं दीनदयाल उपाध्याय व भारतमाता एवं पं अटलबिहारी बाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। इसी तरह जिले के सभी 9 मण्डलों के 102 शक्तिकेन्द्रों व बुथों में कश्मीर के लिए अपना बलिदान देने वाले तथा धारा 370 को समाप्त करने हेतु विरोध करने वाले डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस मनाया गया।
इस अवसर पर जिला भाजपा कार्यालय में प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य गिरीश शुक्ला,वरिष्ठ भाजपा नेता द्वारिका जायसवाल,लोकनाथ सिंह,जिला भाजपा उपाध्यक्ष शिवप्रताप सिंह,जिला उपाध्यक्ष एवं बलिदान दिवस कार्यक्रम के प्रभारी दीनानाथ केशरवानी,नगर भाजपा अध्यक्ष राणाप्रताप सिंह,महामंत्री मुकेश रोहरा,सुनील पाठक,किशोरी केशरवानी,कोटू दादवानी,प्रदीप पाण्डेय,सुनील सोनी,प्रवीण सोनी,राजेश्वर टंडन,सचिन यादव उपस्थित रहे।