राहुल को अपोलो अस्पताल से मिली छुट्टी पिछले 10 दिनों से चल रहा था इलाज

बिलासपुर: राहुल अब पूरी तरह से स्वस्थ हो गया है। इसके साथ ही आज अस्पताल से राहुल की छुट्टी हो गई है। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद कलेक्टर और स्वास्थ्य विभाग के द्वारा राहुल को जांजगीर भेजने के लिए व्यवस्था की गई।

अपोलो के डॉक्टर इंदिरा मिश्रा के मुताबिक राहुल पूरी तरह से स्वस्थ है इसलिए राहुल को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इसके साथ ही एख-एक महीने के अंतराल में राहुल को चेकअप के लिए अस्पताल बुलाया जाएगा।

आने वाले दिनों में राहुल की स्पीच थेरेपी भी होगी। अभी राहुल को कुछ दिनों तक मोबाइल से दूर रखने की भी सलाह दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *