सड़क दुर्घटना में रतनपुर के किराना व्यवसाई की मौत

रतनपुर: वाहन की चपेट मे आने से युवक की मौक़े पर ही मौत हो गई रतनपुर पुलिस मौक़े पर पहुंच जाँच मे जुट गई है।मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह 10 बजे के आसपास रतनपुर रेस्टहाऊस सिचाई कालोनी निवासी तोषण शुक्ला पिता देवीशंकर शुक्ला उम्र 28 वर्ष परिवारिक काम से अपने बाइक मे सावर होकर लोरमी जा रहे थे।

की अभी ग्राम काल्हमार पहुंचा ही था की किसी अज्ञात वाहन की चपेट मे आ गया जिसके कारण तोषण की घटनास्थल मे ही मौत हो गई

फिलहाल मौक़े पर रतनपुर पुलिस पहुंच शव का पंचनामा कर आगे की कार्यवाही मे जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *