YouTube से हटाया गया सिद्धू मूसेवाला का गाना ‘SYL’, जानिए गाने के किन बोल पर मचा था विवाद

नई दिल्ली: पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moosewala) की हत्या के बाद रिलीज हुए उनके गाने ‘SYL’ को यूट्यूब (YouTube) से हटा दिया गया है। हालांकि, अभी तक यह पूरी तरह से स्पष्ट नहीं कि कारण क्या थे लेकिन रिलीज के बाद से इस गाने के कुछ हिस्सों को लेकर विवाद खड़ा हो गया था। माना जा रहा है कि गाने के कुछ हिस्सों को विवादित माने जाने के कारण इसे यूट्यूब से हटाया गया है।

यूट्यूब पर देख चुके हैं 27 मिलियन लोग

बता दें कि सिद्धू मूसेवाला का गाना ‘SYL’, 23 जून को रिलीज किया गया था। इसे यूट्यूब पर 27 मिलियन (27 Million) से ज्यादा बार देखा जा चुका था। माना जा रहा है कि मूसेवाला का यह गाना SYL चर्चित विवाद सतलुज-यमुना लिंक नहर (Sutlej-Yamuna Link canal) पर आधारित रहा। मूसेवाला का गाना (Moosewala Song) उस पानी के मुद्दे और सतलुज-यमुना लिंक नहर के बारे में बात करता है, जो काफी लंबे समय से पंजाब और हरियाणा के बीच कलह का मुख्य कारण रहा है।

इन बातों को किया गया था जिक्र

इसके अलावा, गाने में अविभाजित पंजाब, 1984 के सिख दंगों (Anti- Sikh Riots 1984), बंदी सिखों की रिहाई, सतलुज-यमुना लिंक नहर से जुड़े अधिकारियों के हत्या करने वाले और बब्बर खालसा (Babbar Khalsa) से जुड़े रहे बलविंदर सिंह जटाना (Balwinder Singh Jatana) की बात की गई थी। साथ ही किसान आंदोलन (Kisan Aandolan), लाल किले पर निशान साहिब के झंडे को फहराने, दिल्ली हिंसा (Delhi Violence) जैसी घटनाओं का भी जिक्र किया गया था।YouTube Removed Sidhu Moosewala Song ‘SYL’

YouTube से हटाया गया सिद्धू मूसेवाला का गाना ‘SYL’, जानिए गाने के किन बोल पर मचा था विवाद

नई दिल्ली। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moosewala) की हत्या के बाद रिलीज हुए उनके गाने ‘SYL’ को यूट्यूब (YouTube) से हटा दिया गया है। हालांकि, अभी तक यह पूरी तरह से स्पष्ट नहीं कि कारण क्या थे लेकिन रिलीज के बाद से इस गाने के कुछ हिस्सों को लेकर विवाद खड़ा हो गया था। माना जा रहा है कि गाने के कुछ हिस्सों को विवादित माने जाने के कारण इसे यूट्यूब से हटाया गया है।

यूट्यूब पर देख चुके हैं 27 मिलियन लोग

बता दें कि सिद्धू मूसेवाला का गाना ‘SYL’, 23 जून को रिलीज किया गया था। इसे यूट्यूब पर 27 मिलियन (27 Million) से ज्यादा बार देखा जा चुका था। माना जा रहा है कि मूसेवाला का यह गाना SYL चर्चित विवाद सतलुज-यमुना लिंक नहर (Sutlej-Yamuna Link canal) पर आधारित रहा। मूसेवाला का गाना (Moosewala Song) उस पानी के मुद्दे और सतलुज-यमुना लिंक नहर के बारे में बात करता है, जो काफी लंबे समय से पंजाब और हरियाणा के बीच कलह का मुख्य कारण रहा है।

इन बातों को किया गया था जिक्र

इसके अलावा, गाने में अविभाजित पंजाब, 1984 के सिख दंगों (Anti- Sikh Riots 1984), बंदी सिखों की रिहाई, सतलुज-यमुना लिंक नहर से जुड़े अधिकारियों के हत्या करने वाले और बब्बर खालसा (Babbar Khalsa) से जुड़े रहे बलविंदर सिंह जटाना (Balwinder Singh Jatana) की बात की गई थी। साथ ही किसान आंदोलन (Kisan Aandolan), लाल किले पर निशान साहिब के झंडे को फहराने, दिल्ली हिंसा (Delhi Violence) जैसी घटनाओं का भी जिक्र किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *