मुंगेली: त्रिस्तरीय पंचायत उप चुनाव के लिए जिले में विभिन्न पदों के लिए मतदान प्रारंभ,अभी तक हुए 5 % मतदान_video

जनपद सदस्य 01, सरपंच 02 व 02 पंच के लिए हो रहा शांतिपूर्ण मतदान

मुंगेली। त्रिस्तरीय पंचायत उप चुनाव अंतर्गत मुंगेली जिले के मुंगेली जनपद सदस्य सेतगंगा के लिए 01 पद,ग्राम पंचायत फरहदा व लोरमी के फुलवारी कला के सरपंच के लिए व लोरमी अनुभाग में गोड़ खामही व डिंडोल पंच के रिक्त पदों पर उप चुनाव जिला निर्वाचन अधिकारी व कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के मार्गदर्शन में सुबह 7 बजे से मतदान हो रहा है।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी नवीन भगत ने उप चुनाव को स्वतंत्र,निष्पक्ष व पूर्ण पारदर्शिता के साथ सम्पन्न कराने जुटे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *