जय वन्दे मातरम संगठन बिलासपुर ने किया गहलोत सरकार व जेहादियों का पुतला दहन

बिलासपुर: आज जय वन्दे मातरम बिलासपुर के द्वारा आज पुराना बस स्टैंड मे राजस्थान की गहलोत सरकार व जेहादियों का पुतला दहन किया गया ।जिला संयोजक आकाश यादव ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस के गहलौत सरकार के नेतृत्व में उदयपुर के मालदास गली इलाके में मंगलवार शाम दिनदहाड़े दो युवकों द्वारा भाजपा की निलंबित नेता नूपुर शर्मा का समर्थन करने वाले व्यक्ति कन्हैया लाल की सिर कलम कर हत्या किए जाने के विरुद्ध “जय वन्देमातरम संगठन,छत्तीसगढ़” के द्वारा रोष प्रकट करने श्यामाप्रसाद मुखर्जी चौक बस स्टैंड में गहलौत सरकार व जिहादियों का पुतला दहन किया गया।


बड़ी संख्या में बिलासपुर के आमजन व संगठन के युवक युवतियों के जन समूह इस विरोध को समर्थन मिला,,
एक उन्मादी समूह द्वारा आये दिन देश मे अशांति का लगातार माहौल बिगाड़ा जा रहा ,और राजस्थान शासन की रीति नीति सदा से इन आततायियों को वोट के लिए संरक्षण देना रहा है,,,

हम जय वंदेमातरम संगठन के लोग जिहादियों के कृत्य की भर्त्सना करते है,साथ ही सरकार से हत्यारों को कड़ी सजा की मांग करते हैं।

आज के इस पुतला दहन के कार्यक्रम मे निम्नलिखित लोग उपस्थित थे- जय वन्दे मातरम् प्रदेश संयोजक राजेन्द्र सिंह, प्रदेश सह संयोजक प्रमोद सिंह, जिला संयोजक आकाश यादव, नगर अध्यक्ष प्रकाश सिंह , निक्की शर्मा, सौरभ दुबे, नगर संयोजक आकाश कछवाहा, नगर मंत्री रूपेश यादव, जिला विद्यार्थी प्रमुख किशन निर्मलकर,आदित्य तिवारी, निक्कू चौबे, गोपाल यादव , राम सिंह ठाकुर, सोहन गुप्ता, संदीप शर्मा, उमा शंकर जयसवाल जी ,मोनू जयसवाल, गोपाल मुंडू ,राहुल यादव,अभिषेक,आदर्श यादव , मोनू साहू राजू कश्यप, दीपक यादव , गौरव, ओम यादव , मनीष साहू, अमन निर्मलकर , नवीन कश्यप, नवीन ठाकुर, अभय शर्मा, मन्नू सिंह, सोनू साहू, अनिमेष सोनी, प्रकाश साहू, बादुल वर्मा, विजय यादव, धनेश्वर पटेल, गोलू पटेल, आदर्श शर्मा आदि सैकड़ों की संख्या मे सनातनी बन्धु उपस्थित हुये ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *