BIG BREAKING : सीएम उद्धव ठाकरे ने दिया इस्तीफा

महाराष्ट्र :महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने फ्लोर टेस्ट से 13 घंटे पहले इस्तीफे का ऐलान कर दिया। उन्होंने फेसबुक लाइव के जरिये जनता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने इस्तीफे की घोषणा कर दी। सुप्रीम कोर्ट ने आज देर शाम राज्यपाल के आदेश पर रोक लगाने से इंकार करते हुए कल सुबह 11 बजे विधायकों का फ्लोर टेस्ट कराने का आदेश दे दिया।

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद उद्धव ठाकरे की रही-सही उम्मीद भी खतम हो गई। फैसले की जानकारी मिलते ही खबर आई कि उद्धव फेसबुक लाइव से जनता को संबोधित करेंगे। तभी से उनके इस्तीफे की अटकलें शुरू हो गई। और वैसा ही हुआ।

तमाम कोशिशों के बाद भी महाराष्ट्र की महाअघारी सरकार ने बागी विधाकयों को मनाने में नाकाम हो गई। इसके लिए सारे सियासी हथकंडे अपनाए गए। भावुक अपील के साथ ही धमकी भरे शब्दों का इस्तेमाल किया गया। मगर बात बनी नहीं। जैसे-जैसे समय निकल रहा था, उद्धव सरकार की विदाई तय होती जा रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *