बिलासपुर। प्राईम क्रिकेट फाऊंडेशन एकैड्मी की तरफ से 1 जुलाई 2022 से 30 जुलाई 2022 तक मानसून क्रिकेट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है | क्रिकेट कैंप बंगाली समाज स्कूल,तोरबा थाने के सामने,काली बाड़ी मंदिर, बिलासपुर व डी एल एस पी जी कालेज ग्राऊंड, अशोक नगर,सरकनडा, बिलासपुर में आयोजित होगा | क्रिकेट कैम्प लड़के व लड़कियों दोनो के लिए होगा |
इस एकेडमी में एडमिशन ओपन हो चुका है, जो बच्चे क्रिकेट के क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं, वे इस एकेडमी से जुड़कर अपना मुकाम हासिल कर सकते हैं। इस मानसून शिविर का संचालन बिलासपुर प्राइम क्रिकेट एकेडमी द्वारा किया जा रहा है। बिलासपुर प्राइम क्रिकेट एकेडमी के सेक्रेटरी व कोच सनी दुआ ने बताया कि सचिन तेंदुलकर, अनिल कुंबले, मितानी राज, स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत से लेकर विराट कोहली तक सभी होनहार खिलाड़ी अच्छे मार्गदर्शन में तराशे जाकर आज विश्व फलक पर अपनी जगमगाहट बिखेर रहे हैं।
ऐसे ही होनहार खिलाडी इस बिलासपुर क्रिकेट एकडमी से भी निकले ऐसे ही हमारी भी पूरी कोशिश रहेगी। बच्चे अपनी पढ़ाई की वजह से प्रैक्टिस पर नही आ सकते हैं उनके लिए यहां पर नाइट क्रिकेट प्रैक्टिस की भी सुविधा है। एकेडमी में सुपर थ्रोवर बॉलिंग मशीन है, जिससे बॉलर और बैट्समैन को अपनी स्किल सुधारने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही वीडियो एनालिसिस की सुविधा भी एकेडमी में दी जाएगी। एकेडमी में लड़कों और लड़कियों को समान रूप से क्रिकेट का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
इसके अलावा एकेडमी खिलाड़ियों के लिए नेट प्रैक्टिस,स्पेशल पर्सनल ट्रेनिंग, फिजियो ट्रेनर, विडियो एनालासिस, कैचिंग नेट, सुपर थ्रो मशीन, नाइट प्रैक्टिस की सुविधा भी उपलब्ध कराईगी। मानसून शिविर की समाप्ति पर एकेडमी की तरफ से सभी को सर्टिफ़िकेट दिया जायेगा व मानसून शिविर में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले को एक साल का स्कॉलरशिप प्रदान किया जायेगा । मानसून क्रिकेट शिविर में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी बिलासपुर प्राईम क्रिकेट फाऊंडेशन एकेडमी के ग्राऊंड बंगाली समाज स्कूल,काली बाड़ी,तोरबा थाने के सामने,बिलासपुर व डी एल एस पी जी कालेज,अशोक नगर, सरकन्डा,बिलासपुर में व 7828633985, 9511195130 नंबर में संपर्क कर सकते हैं।