बिलासपुर। सिम्स की वरिष्ठ चिकित्सक डॉ.आरती पाण्डेय को आज चिकित्सा दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सम्मानित किया।
कार्यक्रम का आयोजन राजधानी के सीएम हाउस में एक गरिमामय कार्यक्रम के दौरान किया गया।
बता दें सिम्स की वरिष्ठ चिकित्सक डॉ.आरती पाण्डेय का कोविड काल के दौरान विशेष और अनुकरणीय सेवा के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सम्मानित किया। यह कार्यक्रम का आयोजन इंडियन मेडिकल एसोसिएशन द्वारा किया गया था। कोविड काल में डॉ.आरती पाण्डेय की सेवा भाव विशेष रूप से देखी गई। उन्होने परिवार को संकट में रखकर सिम्स और सिम्स के बाहर कोरोना मरीजों की सेवा में अपने आप को समर्पित किया। कार्यक्रम के आयोजक चिकित्सकों ने बताया कि आरती पाण्डेय सिम्स में नाक कान गला की वरिष्ठ चिकित्सक हैं। विभागाध्यक्ष के साथ प्राध्यापक भी हैं। उन्होने कोविड काल के दौरान मरीजों की सेवा में दिन रात एक कर दिया। उनकी सेवा भाव की चर्चा पूरे प्रदेश में है। आज 01 जुलाई 2022 को चिकित्सा दिवस पर रायपुर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विशेष प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया।