नवपदस्थ कलेक्टर राहुल देव सुबह पहुंचे स्टेडियम, सेना के लिए भर्ती प्रशिक्षण कार्यक्रम में युवाओं को दिया मार्गदर्शन

मुंगेली। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप जिले के युवाओं के बेहतर भविष्य निर्माण के लिए जिला प्रशासन द्वारा युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा और सैन्य बल भर्ती परीक्षा की तैयारी हेतु श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में आवश्यक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के 600 युवाएं शामिल है।

आज सुबह स्टेडियम प्रशिक्षण के निरीक्षण में पहुंचे नवपदस्थ कलेक्टर राहुल देव ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने हेतु आवश्यक मार्गदर्शन व युवाओं को बेहतर तैयारी कर प्रतियोगी परीक्षा में सफल होने हेतु प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर नवीन भगत सहित संबंधित विभाग के अधिकारी, प्रशिक्षकगण और बड़ी संख्या में प्रशिक्षणार्थी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *