शाला में मनाया गया शपथ ग्रहण समारोह

मस्तूरी: डी ए वी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल में छात्र संघ चुनाव का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया । शाला के अन्य छात्र छात्राओं द्वारा विधिवत तरीके से एवं अपना उत्साह दिखाकर छात्र छात्राओं को चुना गया। शाला में अन्य शालाएं गतिविधियों में विभागों का बंटवारा किया गया है।


जिसमें अनुशासन , सांस्कृतिक, चिकित्सा, एवं प्रमुख छात्र प्रभार के पदों के लिए छात्रों का चुनाव हुआ। जिसमें यश गुप्ता को हेड ब्वाय और अनुष्का गुप्ता को हेड गर्ल बनाया गया।

चुनाव के पश्चात छात्र छात्राओं ने शपथ ली तत्पश्चात शाला की प्राचार्या महोदय ने बच्चों को अपना आशीर्वाद दिया तथा अपने दायित्वों को कुशलता से निभाने की सीख दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *