अगर मुंह खोला तो रमन सिंह भी होंगे जेल में-सूर्यकांत तिवारी

रायपुर: प्रदेश में हाल ही में हुए आईटी छापे को लेकर गहमागहमी शुरू हो चुकी है। इसी बीच कोयला व्यापार से जुड़े व्यापारी सूर्यकांत तिवारी का बड़ा बयान सामने आया है।

सूर्यकांत तिवारी ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह को आड़े हाथों लेते हुए कहां है कि मैं एक व्यापारी हूं और मेरे व्यापार में अगर किसी भी प्रकार की कोई त्रुटि है तो उसके लिए विभाग कार्रवाई कर सकती है मगर उस कार्रवाई को करने के लिए प्रक्रिया भी निर्धारित है जिसके तहत हमारे द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों बताई गई कमी को पूरी की जाएगी।

लेकिन जिस तरह से भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री ने मुझे आरोपी कहते हुए जेल में दाखिल करने की बात कही है, यह सही नहीं है। मैं भी जानता हूं छत्तीसगढ़ में भाजपा 15 साल से सत्ता में रही है और डॉक्टर रमन सिंह के कार्यकाल में मंत्रियों सहित मुख्यमंत्री ने भारी भ्रष्टाचार किए हैं।

इसके अलावा मुख्यमंत्री के बेटे अभिषेक सिंह के नाम पर विदेशों में बैंक खाता खोला गया है जिसमें अपनी काली कमाई को भी छुपा कर रखा गया है।

इसी तरह प्रदेश में चिटफंड कंपनियों के ब्रांड एंबेसडर बनकर मंत्रियों के द्वारा प्रचार-प्रसार भी किया गया जिस पर जिसके कारण आज छत्तीसगढ़ के भोली-भाली जनता अपने गाढ़ी कमाई की राशि से भी दो-चार हो रहे हैं। उन्होंने तीखे लफ्जों में कहां है कि यदि ”मैं जेल जाऊंगा तो मेरे बाजू की सेल में डॉ रमन सिंह को भी रहना पड़ेगा”।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *