एक की हालत गंभीर
सरकण्डा थाना क्षेत्र के अशोक नगर मुरुम खदान में आज उस समय हड़कंप मच गया जब अचानक ही प्रेम संबंध को लेकर दो युवकों में मारपीट होने लगी और देखते ही देखते मारपीट में अचानक ही अशोक नगर अटल आवास निवासी पवन वस्त्रकार पिता दिलीप वस्त्रकार उम्र 24 वर्ष लगभग जो कि हलवाई का काम करता है जिसे मुरुम खदान में रहने वाले युवक मिथलेश ने अपने पास रखे चाकू से ताबड़तोड़ वार कर घायल कर दिया है। इस जानलेवा झड़प में दो लोग घायल हुए हैं। दोनों घायलों को इलाज के लिए सिम्स में भर्ती करवाया गया है। दोनों घायलों में पवन वस्त्रकार की हालत गंभीर बताई जा रही है।